- अरबप‎ति होने के बावजूद जेफ बेजोस ने पहनी महज 15 डॉलर की शर्ट

नई दिल्ली)। अमेजन के मा‎लिक जेफ बेजोस की सस्ती शर्ट वाला वी‎डियो और तस्वीरें इस समय सोशल मी‎‎डिया पर धूम मचा रही हैं। जिसमें अरबपति होने के बावजूद वह सस्ती शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। जेफ की यह वायरल फोटो कोचेला इवेंट के दौरान की बताई जा रही है। यह एक म्यूजिक इवेंट था जिसमें कई विदेशी आर्टिस्ट शामिल हुए। इस इवेंट में 59 वर्षीय बेजोस अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ फेस्टिवल में पहुंचे थे। हालांकि, इस इवेंट में सोशल मीडिया यूजर्स की निगाहें जेफ बेजोस की शर्ट पर पड़ी। ‎इस शर्ट की कीमत 15 अमेरिकी डॉलर यानी 1200 रुपये से थोड़ी ज्यादा बताई जा रही है। हैरानी की बात है कि बेजोस ने जो फ्लोरल और बटरफ्लाई प्रिंटेड शर्ट पहनी थी। वह अमेजन की वेबसाइट पर 12 यूएस डॉलर से कुछ ज्यादा में बिकी। इससे रिलेटेड एक पोस्ट एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर की। गौरतलब है ‎कि अमेजन के मालिक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्सियतों में से एक हैं। अरबपति कारोबारी हमेशा शान-ओ-शौकत से रहते हैं और अपनी लाइफ स्टाइल पर काफी पैसा खर्च करते हैं व इन वजहों से चर्चा में रहते हैं। दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन जेफ बेजोस भी अपनी एक शर्ट के कारण सुर्खियों में है। अब आप सोचने लगे हैं कि शायद यह शर्ट बहुत महंगी होगी लेकिन ऐसा नहीं है। जेफ बेजोस की शर्ट की कीमत को लेकर यूजर्स के एक वर्ग ने इस शर्ट और सादगी के लिए जेफ बेजोस की तारीफ की। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह वह शर्ट नहीं है जो अमेजन की साइट पर दिख रही है। एक यूजर ने लिखा ‎कि जब आप 100 अरब के मालिक हों, लेकिन फिर भी एक डॉलर की कीमत जानते हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया ‎कि मैं वास्तव में यह आइडिया बेहद पसंद करता हूं कि बेजोस अमेजन वेयरहाउस में अपने पहनने के लिए सेल्फ टटोल रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख डाला कि मंदी आ गई है।

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag